वीर कुँवर सिंह शोध संस्थान,नोएडा के सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन में सामाजिक कार्यक्रम कैलेंडर तैयार करने पर विस्तार से हुई चर्चा

7 Aug 2022

वीर कुँवर सिंह शोध संस्थान,नोएडा के सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन में दिनांक 07 अगस्त,रविवार, 2022 को रक्षक धरोहर संरक्षण एवं इतिहास संकलन केन्द्र के अध्यक्ष, डॉ श्री भगवान सिंह जी, मार्गदर्शक मण्डल के वरिष्ठ सदस्य श्री डी एस शेखावत जी, राष्ट्रीय संयोजक, जितेन्द्र नारायण सिंह, वीर कुँवर सिंह शोध संस्थान के अध्यक्ष, श्री मान सिंह चौहान जी, एवं रक्षक धरोहर संरक्षण एवं इतिहास संकलन केन्द्र से जुड़े अवकाश प्राप्त, आईजी, आर के सिंह जी, आई टी कम्पनी के चेयरमैन, रविन्द्र कुमार बेरूआर जी, पर्यावरण वैज्ञानिक, निवास प्रसाद सिंह जी, इतिहासकार स्वामी प्रकाशाचार्य जी, सीआरआरआई के बब्बन सिंह जी, एव आई ए एस इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर निर्मल कुमार सिंह जी उपस्थित हुए। संगोष्ठी में सामाजिक कार्यक्रम कैलेंडर तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि आज उपस्थित लोगों के अलावा अन्य लोगों का भी सुझाव लेकर,इस कैलेंडर का प्रारूप बनें।

इस कैलेंडर में, पर्व त्यौहार, युद्ध शौर्य दिवस, महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि, जौहर स्मृति दिवस, शहीद दिवस,की जानकारी होगी। इस अवसर पर श्री डी एस शेखावत जी ने नटनागर शोध संस्थान के महत्वपूर्ण प्रकाशन, अध्यक्ष, डॉ श्री भगवान सिंह जी को उपहार दिये।

इस विषय पर चर्चा करने के लिये दिनांक 21 अगस्त 2022, रविवार, शाम 4 बजे से संगोष्ठी रखी गई है। आप सादर आमंत्रित हैं।

स्थान: सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन, सेक्टर 62, नोएडा फोर्टिज हॉस्पिटल के पीछे, सेक्टर 62, मेट्रो स्टेशन के पास।

आप भी अपना सुझाव दे सकते हैं।

अक्टूबर 2022 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन की तैयारी की चर्चा के लिये मार्गदर्शक मंडल की बैठक हुई।

6 Aug 2022

Rakshak Industry Chamber and Agri Association, ( रक्षक उद्योग व्यापार कृषि संघ ) द्वारा अपने समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिये पूरे देश मे कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। अक्टूबर 2022 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन की तैयारी की चर्चा के लिये मार्गदर्शक मंडल की बैठक हुई। बैठक में इस संस्थान के संरक्षक, श्री जे एन सिंह जी (J N Singh,IAS ), पूर्व मुख्यसचिव, गुजरात, धरोहर संरक्षण एवं इतिहास संकलन केन्द्र के अध्यक्ष, डॉ श्री भगवान सिंह जी मार्गदर्शक मण्डल के श्री धर्म वीर सिंह शेखावत जी एवं राष्ट्रीय संयोजक, श्री जितेन्द्र नारायण सिंह जी उपस्थित हुये।

सेमिनार का विषय है, “अपने देश के ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटन विकास की सम्भावनाएं”

डॉ श्री भगवान सिंह जी ने अपनी दो किताबें हम सभी को भेंट कियें। अपने सामाजिक संगठनों द्वारा पिछले 20, 25 वर्षों से दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कार्य चल रहा है। अब इन कार्यक्रमों को देश के 200 जिलों में उद्योग व्यापार सम्वर्धन केन्द्र, सामाजिक सहयोग केन्द्र और धरोहर संरक्षण एवं इतिहास संकलन केन्द्र की स्थापना कर विस्तार दिया जा रहा है। अगले वर्ष से विदेशों में भी केन्द्र की स्थापना की जायेगी।

कृपया आप भी इस अभियान में शामिल होकर समाजहित में अपना योगदान दीजिये। अपने समाज के युवाओं से संवाद कीजिये।अपने बच्चों के अलावा समाज के बच्चों को भी अपना समझिये। इन्हें बाज़ार के भरोसे मत छोड़िये। इन्हें अपने समाज के लिए भाव जगाइये, सामुहिक शक्ति का बोध करवाइये। समाजिक भागीदारी सुनिश्चित करवाइये, उचित मार्गदर्शन दीजिये।

अपने समाज के अनेकों संस्थानों द्वारा पूरे देश में, संस्कृति, साहित्य,धरोहर संरक्षण एवं इतिहास संकलन, लेखन कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। आप अपने क्षेत्र के “रक्षक” सामाजिक सहयोग केन्द्र से जुड़ सकते हैं।

सामाजिक कार्यक्रम कैलेंडर तैयार करने और पुस्तकालय स्थापना के लिये डॉ श्री भगवान सिंह जी अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन

21 Aug 2022

वीर कुँवर सिंह शोध संस्थान,नोएडा के सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन में दिनांक 21 अगस्त,रविवार, 2022 को शाम 4 बजे से सामाजिक कार्यक्रम कैलेंडर तैयार करने और पुस्तकालय स्थापना के लिये डॉ श्री भगवान सिंह जी अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

आज के संगोष्ठी में 18 लोगों ने भाग लिये और अपने इतिहास और पुस्तकालय स्थापना पर विस्तार से चर्चा किये। इस कैलेंडर में, पर्व त्यौहार, युद्ध शौर्य दिवस, महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि, जौहर स्मृति दिवस, शहीद दिवस, धरोहर दिवस की जानकारी होगी।

स्थान: सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन, सेक्टर 62,नोएडा फोर्टिज हॉस्पिटल के पीछे, सेक्टर 62, मेट्रो स्टेशन के पास।

नोएडा, सेक्टर62 स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन में पुस्तकालय और शोध संसाधन केन्द्र की स्थापना की जाएगी

31 July 2022

दिनांक 31 जुलाई,रविवार, 2022 को रक्षक धरोहर संरक्षण एवं इतिहास संकलन केन्द्र के अध्यक्ष, डॉ श्री भगवान सिंह जी, मार्गदर्शक मण्डल के वरिष्ठ सदस्य श्री डी एस शेखावत जी, राष्ट्रीय संयोजक, जितेन्द्र नारायण सिंह, वीर कुँवर सिंह शोध संस्थान के अध्यक्ष, श्री मान सिंह चौहान जी, महासचिव, श्री करतार सिंह चौहान जी और नोएडा में प्रकाश हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं वीर कुँवर सिंह शोध संस्थान के संरक्षक, डॉ वी एस चौहान जी के साथ बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि नोएडा, सेक्टर62 स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन में पुस्तकालय और शोध संसाधन केन्द्र की स्थापना की जाय और इस केन्द्र से साल के 365 दिन, अपने समाज के लिये कार्यक्रम संचालित की जाये। इन कार्यक्रमों के संयोजन की जिम्मेवारी जितेन्द्र नारायण सिंह को दी गई।

रक्षक धरोहर संरक्षण एवं इतिहास संकलन केन्द्र के अध्यक्ष, डॉ श्री भगवान सिंह जी, के मार्गदर्शन में अपने समाज के लिये सामाजिक कार्यक्रम का कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। इस कैलेंडर में, पर्व त्यौहार, युद्ध शौर्य दिवस, महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि, जौहर स्मृति दिवस, शहीद दिवस,की जानकारी होगी। इस विषय पर चर्चा करने के लिये दिनांक 7 अगस्त 2022, रविवार, शाम 4 बजे से संगोष्ठी रखी गई है। आप सादर आमंत्रित हैं।

स्थान: सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन, सेक्टर 62,नोएडा फोर्टिज हॉस्पिटल के पीछे, सेक्टर 62, मेट्रो स्टेशन के पास।

आप भी अपना सुझाव दे सकते हैं। इस प्रकार के पूर्णकालिक केन्द्र, पूरे देश के 200 जिलों में बनाये जा रहे हैं। आप भी इन केंद्रों से जुड़िये।

रक्षक उद्योग व्यापार कृषि संघ के मार्गदर्शक मंडल के माननीय सदस्यों की हुई बैठक

19 April 2022

रक्षक उद्योग व्यापार कृषि संघ के मार्गदर्शक मंडल के माननीय सदस्यों की बैठक दिनांक 5 अप्रैल मंगलवार को शाम 4 बजे Marg ERP LTD के Chairman, ठाकुर अनूप सिंह जी के चैंबर में हुआ। बैठक में, रक्षक धरोहर संरक्षण एवं इतिहास संकलन केन्द्र के अध्यक्ष, डॉ श्री भगवान सिंह जी, पूर्व मुख्य सचिव, गुजरात, डॉ जे एन सिंह जी, IAS

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य, पदम् श्री, कमल सिंह चौहान जी, जौनपुर ,उत्तर प्रदेश के अधिकारी, श्री शिव आश्रय सिंह जी एवं संस्था के कार्यकारी निदेशक, श्री जितेन्द्र नारायण सिंह ने आने वाले कायर्क्रम एवं देश के 200 जिलों में केन्द्र के विस्तार की चर्चा किये।

आप सभी लोगों से सुझाव आमंत्रित है।